Breaking News

गोल्डन बड्स स्कूल की दोनों शाखाओं में मनाई गई गांधी जयंती

जालंधर (अरोड़ा) :- गोल्डन बड्स स्कूल की ग्रीन एवेन्यू एवं वारियाना दोनों शाखाओं में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन, आदर्शों एवं उनके महान विचारों से परिचित करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी, अनुशासन, प्रेम एवं दूसरों का सम्मान करने जैसे गांधी जी के मूल्यों के बारे में बताया गया।

शिक्षकों ने विद्यार्थियों को समझाया कि गांधी जी के विचार केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि हमारे दैनिक जीवन में अपनाए जाने वाले संस्कार हैं। बच्चों ने उत्साहपूर्वक गतिविधियों में भाग लिया और गांधी जी के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम का समापन गांधी जी के आदर्श “सत्य और अहिंसा” को अपने जीवन में अपनाने के संदेश के साथ हुआ।

About newsadmin

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स के सभी विद्यालयों एवं कॉलेजेज में श्रद्धाभाव से मनाई गई गांधी जयंती व शास्त्री जयंती

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री …