Breaking News

माननीय पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के मुख्य आतिथ्य में रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के एनएसएस विंग द्वारा भव्य ‘मिलन भोज’ का आयोजन

होशियारपुर (अरोड़ा ) – सामाजिक समरसता, श्रम के सम्मान तथा कृतज्ञता की भावना को साकार करते हुए रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर के एजुकेशनल सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (ESR) विंग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा विश्वविद्यालय के 100 से अधिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के सम्मान में भव्य ‘मिलन भोज’ का आयोजन किया गया।


इस गरिमामयी कार्यक्रम में माननीय पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना जी ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। उन्होंने विश्वविद्यालय के सफाई कर्मचारियों, प्लंबरों, मालियों, चपरासियों, इलेक्ट्रीशियनों तथा सुरक्षा कर्मियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके समर्पण और अमूल्य योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन, प्राध्यापकगण, विद्यार्थी तथा सहायक कर्मचारी एक साथ बैठकर भोजन किया, जिससे समानता, आपसी सम्मान, भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द का प्रेरणादायी संदेश समाज तक पहुँचा।
यह वार्षिक आयोजन अविनाश राय खन्ना जी, कुलपति डॉ. चंद्रमोहन एवं एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पल्लवी पंडित के मार्गदर्शन तथा प्रशासनिक निदेशक कुलदीप सिंह राणा एवं हॉस्टल वार्डनों के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के माध्यम से समाज को “भोजन की बर्बादी रोकें” का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर सभी ने यह प्रेरक संकल्प दोहराया—”उतना ही लें थाली में, व्यर्थ न जाए नाली में।”इस पहल के माध्यम से विश्वविद्यालय ने संसाधनों के संरक्षण, जिम्मेदार उपभोग तथा संवेदनशील एवं उत्तरदायी समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया

Check Also

इन्नोसेंट हार्ट्स स्कूल में ‘दिशा – एन इनिशिएटिव’ के तहत आयोजित एंटरप्रेन्योरशिप सेमिनार ने युवा इनोवेटर्स को किया प्रेरित

जालंधर (अरोड़ा) :- बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित एवं प्रबंधित ‘दिशा- एन …