जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के एनएसएस यूनिट की ओर से राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम’ का 150वां स्मरणोत्सव मनाया गया। यह गीत बंकिम चंद्र चैटर्जी द्वारा रचा गया था। प्राचार्या प्रो. डॉ. एकता खोसला ने इस गीत द्वारा दिए गए एकता, समर्पण व देशभक्ति की भावना पर प्रकाश डाला। एनएसएस वालंटियर्स ने मिलकर कालेज प्रांगण में यह गीत गाया। प्राचार्या प्रो. डॉ. एकता खोसला ने कहा कि वन्दे मातरम एक मंत्र की तरह है जो भारत माता के प्रति हमारे आध्यात्मिक समर्पण को दर्शाता है। एनएसएस इंचार्ज डॉ. ज्योति गोगिया व हरमनु ने छात्राओं को राष्ट्रीय गर्व की भावना को सर्वोपरि रखने के लिए प्रेरित किया।
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera