बी बी के डी ए वी काॅलेज फाॅर वूमेन अमृतसर के प्रागंण में नव शैक्षणिक सत्र 2024-25 के शुभारम्भ के अवसर पर विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन

अमृतसर (प्रतीक) :- बी बी के डी ए वी काॅलेज फाॅर वूमेन अमृतसर के प्रागंण में नव शैक्षणिक सत्र 2024-25 के शुभारम्भ के अवसर पर विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में सुदर्शन कपूर, अध्यक्ष स्थानीय प्रबंधकत्र्री समिति सहित डाॅ पुष्पिंदर वालिया उपस्थित रहे। सर्वें भवन्तु सुखिनः ……….शब्दों के साथ सर्व मंगल की कामना करते हुए आदरणीय डाॅ पुष्पिन्दर वालिया ने परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की, कि इस नये सत्र में महाविद्यालय कामयाबी की नई बुलंदियाँ छुएँ। अपने सम्बोधन में छात्राओं को जीवन में वैदिक और आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। आपने उपस्थिति एवं छात्राओं को महाविद्यालय की उपलब्धियों से परिचित करवाते हुए इंडिया टूडे द्वारा भारत की सर्वश्रेष्ठ काॅलेज रैकिंग सूची में विशिष्ट स्थान प्राप्त करने एवं ’द ट्रिब्यून’ द्वारा श्रेत्र में सर्वश्रेष्ठ स्थान पाने पर बधाई दी। डाॅ वालिया ने समैस्टर छः की विश्वविद्यालय परीक्षाओं में काॅलेज की छात्राओं के शानदार प्रर्दशन से भी अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि काॅलेज को 2024-25 के लिए जिला पर्यावरण चैंपियनशीप पुरस्कार तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत पंजीकृत संस्था राष्ट्रीय शिक्षा न्यास द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्राचार्या पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। डाॅ वालिया द्वारा विद्यार्थियों के विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों में प्लेसमेंट पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर इंदरपाल आर्य (प्रधान आर्य समाज, लक्षमणसर) ने प्राचार्या को इस शुभ अवसर पर एवं काॅलेज द्वारा प्राप्त उपलब्धियों पर बधाई देते हुए कहा कि केवल डी ़ए ़वी शिक्षण संस्थाए ही छात्राओं को शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी दिए जाते है और बी बी के काॅलेज इस कार्य में सबसे आगे है। आपने छात्राओं को ईमानदारी एवं मेहनत से कार्य करने की अपील की। जवाहर लाल (आर्य समाज, माडल टाउन) ने नारी शिक्षा पर जोर दिया तथा कहा कि 21वीं सदी में शिक्षित महिलाएं ही देश की सफलता की कहानी को आगे बढ़ा सकती हैं। सुदर्शन कपूर ने उपस्थिति का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं छात्राओं को अपना आर्शीवाद प्रदान किया। संगीत विभाग के अध्यक्ष प्रो नरेन्द्र कुमार एवं श्री विजय महक ने ’’प्रभु प्यारे से जिसका संबंध है’’ भजन का गायन कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर संदीप आहूजा, आर्य समाज शक्ति नगर, कर्नल वेद मित्तर, जवाहर लाल, अतुल मेहरा माडल टाउन, इंद्रजीत ठुकराल आर्य समाज पुतलीघर, अनिल विनायक आर्य समाज लारेंस रोड़, बलबीर कौर बेदी, प्रिं डाॅ अंजु मेहता, डी ए वी काॅलेज आॅफ एजुकेशन, प्रिं डाँ पल्लवी सेठी, डी ए वी स्कूल अमृतसर, महाविद्यालय की आर्य युवती सभा के पदाधिकारी और टीचिंग एवं नाॅन टीचिंग के सदस्य उपस्थित थे। अंत मे प्रसाद वितरण किया गया।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *