एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के बीए 6th समैस्टर के विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ स्थानों पर किया अपना वर्चस्व स्थापित

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सदा अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते रहे हैं। बीए 6th समैस्टर के विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर द्वारा आयोजित फाइनल परीक्षाओं में बढ़िया प्रदर्शन करते हुए श्रेष्ठ स्थानों पर अपना वर्चस्व स्थापित किया। यशकिरण कौर ने 1977/2400 अंक प्राप्त करके छठा, तुशिता भाटिया ने 1920 अंक प्राप्त करके बीसवां, गुरसाहिब सिंह थिंद ने ने 1886 अंक प्राप्त करके बत्तीसवां, मनप्रीत कौर ने 1878 अंक प्राप्त करके पैंतीसवां स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वे इसी तरह मेहनत करते रहे ताकि भविष्य में भी वे नयी बुलंदियों को छूते हुए में कॉलेज एवं अपने अभिभावकों को गौरवान्वित कर सके।विद्यार्थियों को निरंतर मार्गदर्शन देने के लिए उन्होंने बीए की कक्षाएं पढ़ने वाले टीचर्स के प्रयासों की सराहना की और कहा कि वे इसी तरह विद्यार्थियों को मेहनत करवाते रहे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *