जालंधर (अजय छबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के मुख्य कार्यालय में स्व. श्री अनिल चोपड़ा जी के मार्गदर्शन को केंद्रित रखते एवं वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा की देख रेख में स्कूल प्रिंसिपलों एवं डायरेक्टर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत स्वर्गीय चेयरमैन अनिल चोपड़ा जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई उनके द्वारा दिखाए गए मार्गदर्शन पर चलने की इस अवसर पर सभी स्कूल प्रिंसिपलों, डायरेक्टर्स तथा ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा संस्थान की प्रगति एवं सफलता में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया। बैठक के दौरान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा नए शैक्षणिक सत्र की रणनीतिक योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।




शैक्षणिक उत्कृष्टता, व्यक्तित्व विकास, कौशल संवर्धन, अनुशासन, नवीन शिक्षण पद्धतियों, सह-पाठयक्रम गतिविधियों तथा छात्र कल्याण से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सभी शैक्षणिक प्रमुखों को मिलकर कार्य करने और विद्यार्थियों को भविष्य के लिए सक्षम एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने सेंट सोल्जर ग्रुप की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपराओं को बनाए रखने पर भी जोर दिया। बैठक का समापन सभी प्रिंसिपलों एवं डायरेक्टर्स द्वारा आगामी सत्र में विद्यार्थियों के हित में उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर कार्य करने तथा नवीन शैक्षणिक पहलों को प्रभावी ढंग से लागू करने के संकल्प के साथ हुआ।
Jiwanjot Savera