बी.बी.के. डी.ए.वी कॉलेज फॉर विमेन में ‘रिसर्च पेपर राइटिंग और जर्नल सेलेक्शन’ पर कार्यशाला का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- बी.बी.के. डी.ए.वी कॉलेज फॉर विमेन, अमृतसर के रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) सेल ने इनोवेशन काउंसिल (IIC) के तहत ‘रिसर्च पेपर राइटिंग और जर्नल सेलेक्शन’ पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का उद्देश्य फैकल्टी सदस्यों और छात्राओं में शोध क्षमता, और नैतिक शैक्षिक प्रथाओं को बढ़ावा देना था। सत्र का संचालन डॉ. सुखविंदर कौर भुल्लर, सीनियर रिसर्च साइंटिस्ट, इंस्टिट्यूट ऑफ कार्डियोवस्कुलर साइंसेज, सेंट बोनिफेस अस्पताल, अल्ब्रेक्टसन रिसर्च सेंटर, यूनिवर्सिटी ऑफ मैनिटोबा, कनाडा ने किया। डॉ. भुल्लर ने अपनी व्यापक विशेषज्ञता साँझा  की और प्रतिभागियों को शैक्षिक लेखन और प्रकाशन के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। कार्यशाला के दौरान, उन्होंने शोध और शैक्षिक लेखन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नैतिक उपयोग पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने मौलिकता बनाए रखने, प्लेजियरीज़म से बचने और ए आई टूल्स का उपयोग करते समय जिम्मेदार प्रथाओं को अपनाने के महत्व को रेखांकित किया। इसके अलावा, उन्होंने शोध और शिक्षण विधियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को एकीकृत करने के सर्वोत्तम अभ्यासों की भी जानकारी दी। कार्यशाला में प्रतिभागियों नें उत्साहपूर्वक भागीदारी की, जो उपस्थिति की शोध क्षमता को मजबूत करने में गहरी रुचि को दर्शाती है। प्राचार्या डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने R&D सेल और IIC के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसी कार्यशालाएँ फैकल्टी और छात्राओं के बीच मजबूत शोध संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रश्मि कालिया प्रमुख, वनस्पति विज्ञान विभाग, डॉ. श्वेता मोहन प्रमुख, भौतिकी विभाग, डॉ. पूनम खुल्लर प्रमुख, रसायन विज्ञान विभाग और विज्ञान विभाग के अन्य फैकल्टी सदस्य भी उपस्थित रहे।

Check Also

दर्शन अकादमी में अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम

जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शन अकादमी, जालंधर में नव अभिभावक अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *