Breaking News

स्वर्गीय अनिल चोपड़ा जी की याद में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने शहर की विभिन्न संस्थायों को 7 लाख की दी चैरिटी

जालंधर (अरोड़ा) :- स्वर्गीय अनिल चोपड़ा की याद में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने स्वर्गीय अनिल चोपड़ा जी की याद में शहर की विभिन्न संस्थायों को 7 लाख की चैरिटी दी। उत्तरी भारत का सर्वश्रेठ एजुकेशनल ग्रुप सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन शिक्षा के साथ साथ बेसहारा, काबिल, ज़रुरतमंद बच्चों एवं बजुर्गों के हर तरह के विकास के लिए खड़ा रहा है, जो अपने फाउंडेशन डे को हर वर्ष शहर की संस्थाओं एवं उनके बच्चों को मुफ्त शिक्षा, बजुर्गों को मेडिकल इलाज एवं लड़कियों की शादियों के लिए आर्थिक रूप से चैरिटी प्रदान कर मनाता है।

इस बार अंध विद्यालय, पिंगला घर, कुष्ट आश्रम, अपाहिज आश्रम, नारी निकेतन, यूनिक होम, 13 -13 हट्टी, आखिरी उम्मीद, शिव पूरी मॉडल टाउन आदि संस्थायों को 7 लाख की राशी की चैरिटी दी। जिसका आयोजन सेंट सोल्जर के मुख दफ्तर में करवाया गया। यह चैरिटी वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, राजन चोपड़ा, प्रिंस चोपड़ा द्वारा ग्रुप के फाउंडर्स स्व. आर. सी चोपड़ा, स्व. शांता चोपड़ा, एवं अनिल चोपड़ा जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर दी गई। संगीता चोपड़ा ने संस्थाओं के सदस्यों से बातचीत करते हुए कहा कि सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स स्वर्गीय अनिल चोपड़ा जी के नक़्शे कदमों पर चलता आया है और चलता रहेगा, क्योंकि वे एक संत, एक सिपाही की तरह सोचते थे। उनकी उच्च सोच के कारण 1958 में एक स्कूल द्वारा लगाया गया एक पौधा, जो आज 36 स्कूलों और 23 कॉलेजों के रूप में एक विशाल वृक्ष का रूप धारण कर चूका है, और आगे भी ऐसे ही बढ़ता रहेगा, संगीता चोपड़ा ने बताया कि ग्रुप हमेशा इन संस्थायों की साथ कंधे के कन्धा मिलकर खड़ा रहेगा।

उन्होंने बताया की ग्रुप आज तक लगभग 2 करोड़ तक की राशि डोनेट कर चुका है। इसके इलावा ग्रुप की तरफ से चल रही मास्टर राजकवर चोपड़ा स्कालरशिप स्कीम के तहत ग्रुप के काबिल एवं जरुरतमंद छात्र 3 करोड़ से अधिक तक की राशी की पढ़ाई का फायदा ले रहे है इसके साथ साथ चोपड़ा ने कहा कि अब से चैरिटी हर वर्ष 26 अप्रैल को स्व. अनिल चोपड़ा जी के जन्मतिथि पर, उनकी याद में दी जाएगी।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *