जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कॉलेज को गौरवान्वित करते रहते हैं। पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ फाइन आर्ट्स के एम ए फाइन आर्ट्स चतुर्थ समैस्टर के विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित फाइनल परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नंदिनी ने 1400/1600 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान, विभूति ने 1380 अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान, सिमरन ने 1377 अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान, हरमन ने 1287अंक हासिल करके चतुर्थ स्थान, जसप्रीत ने 1258 अंक प्राप्त करके पांचवा स्थान, रंजना ने 1250 अंक प्राप्त करके छठा स्थान, नेहा ने 1241 अंक प्राप्त करके सातवां स्थान, धृति ने 1239 अंक प्राप्त करके आठवां स्थान तथा अंबिका ने 1201 अंक प्राप्त करके 12वां स्थान हासिल किया।प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वे इसी तरह मेहनत करते रहें और अपने सभी सपनों को साकार करते हुए जीवन में सफलता को हासिल करें। विद्यार्थियों कि इस अपार सफलता प्राप्त करने पर उन्होंने फाइन आर्ट्स विभाग की अध्यक्ष डॉ रिंपी अग्रवाल, डॉ जीवन कुमारी तथा मैडम अमनदीप कौर के प्रयासों की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी तरह विद्यार्थियों को दिशा निर्देश देते रहे ताकि वे बुलंदियों को चूमते रहे।
Check Also
कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण
जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …
Jiwanjot Savera