जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शन अकादमी, जालंधर में विश्व मजदूर दिवस का आयोजन एक भव्य उत्सव के रूप में किया गया। विद्यालय परिसर मानो कर्म की गाथा का मंदिर बन गया हो, जहाँ हर कोना श्रमिकों के सम्मान की गूंज से भर उठा। छात्रों ने नाट्य प्रस्तुति और ओजस्वी भाषणों के माध्यम से यह संदेश दिया कि श्रम ही जीवन का आधार है, श्रमिक ही समाज की रीढ़ हैं। विद्यालय के श्रमिक कर्मचारियों को उपहार और धन्यवाद पत्र देकर सम्मानित किया गया।



यह दृश्य बहुत ही मनोरम नजर आया। प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी ने सभी को श्रमिक दिवस की हार्दिक बधाई दी और कहा—
श्रमिकों के बिना संसार वैसा ही है जैसे आकाश बिना सूर्य, जीवन बिना प्राण। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे सदैव श्रमिकों के प्रति आदर और कृतज्ञता का भाव रखें। कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि विद्यालय परिवार श्रमिकों के योगदान को समाज में उजागर करेगा और उनके सम्मान को सर्वोपरि रखेगा।
JiwanJotSavera