जालंधर (अरोड़ा) :- दिसंबर 2024 और मई 2025 में पंजाब स्टेट तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं में मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे पंजाब में विभिन्न कोर्सों की पहली 109 मेरिट पोजीशनों पर कब्जा कर अपना परचम लहराया है। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि दिसंबर 2024 के कुल 57 स्थानों में से 2 विद्यार्थियों ने पंजाब में पहला स्थान, 1 विद्यार्थी ने दूसरा स्थान और 1 विद्यार्थी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार मई 2025 के कुल 52 स्थानों में से 3 विद्यार्थियों ने पहला स्थान, 1 ने दूसरा स्थान और 2 विद्यार्थियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने आगे बताया कि दिसंबर 2024 में ऑटोमोबाइल विभाग के सुखमनजीत सिंह ढिल्लों (तीसरा सेमेस्टर) और रणयोद्ध सिंह (पांचवां सेमेस्टर) ने तथा मई 2025 में कंप्यूटर विभाग की अनामिका झा (दूसरा सेमेस्टर), ऑटोमोबाइल विभाग के सुखमनजीत सिंह ढिल्लों (चौथा सेमेस्टर) और रणयोद्ध सिंह (छठा सेमेस्टर) ने पूरे पंजाब में पहला स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। अन्य 99 विद्यार्थियों ने चौथे से लेकर बीसवें स्थान तक विभिन्न मेरिट पोजीशनों में स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने इन विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत तथा मेहनती और अनुभवी स्टाफ को जाता है। इस अवसर पर डॉ. संजय बंसल, डॉ. राजीव भाटिया, तरलोक सिंह, प्रिंस मदान, मैडम रिचा अरोड़ा, मैडम प्रीत कंवल, मैडम मीना बंसल, विक्रमजीत सिंह, गौरव शर्मा, शशि भूषण, अंकुश शर्मा और जसपाल उपस्थित थे। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने कहा कि इन विद्यार्थियों का सम्मान आगामी वार्षिक समारोह में भी किया जाएगा।
JiwanJotSavera