मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतरसदनीय ड्रैस-अप-लाइक अ वर्ड प्रतियोगिता का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- मेयर वर्ल्ड स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव ही अग्रसर रहा है। स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों द्वारा बच्चों को शिक्षित किया जाता है। इसी श्रृंखला के अंतर्गत आज मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतरसदनीय ड्रैस अप लाइक अ वर्ड प्रतियोगिता कक्षा तीसरी से कक्षा पाँचवी तक के छात्रों के लिए आयोजित की गई । जिसमें चारों सदनों के छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता के लिए चारों सदनों को विभिन्न विषय दिए गए। जैसे:- वैल्यू ऑफ एम्पथी, एक्ट ऑफ काइंडनेस, एजेंट्स ऑफ एम्पथी, एम्पथी ऑफ नेचरआदि। प्रतियोगिता का समय 2 मिनट निर्धारित किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक सदन के चार प्रतिभागी थे। छात्रों ने अपने विषय से संबंधित पहनावा पहनकर उसके बारे में बोलना था ।उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन बहुत ही सुचारु ढंग से किया।

विषय को बढ़िया ढंग से सुनना, प्रस्तुतीकरण, आत्मविश्वास, भाषा आदि बातों को ध्यान में रखते हुए परिणाम घोषित किए गए। जिसमें प्रथम स्थान पर शेक्सपियर सदन की हिनाया, राजसी खन्ना , एलविरा चोपड़ा और रुबाब होठी रहे। दूसरे स्थान पर वर्डस्वर्थ सदन के छात्र रहे तथा तीसरे स्थान पर डिकन्स सदन रहा। सर्वोत्तम पोशाक के लिए कक्षा तीसरी की हिनाया, कक्षा पाँचवीं की रुबाब होठी और सहजप्रीत कौर को चुना गया । सर्वोत्तम प्रस्तुतीकरण के लिए कक्षा चौथी की राजसी खन्ना को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल की उपप्रधानाचार्या चारु त्रेहण जी तथा मेयर गैलेक्सी विभाग की संचालिका परीना सबलोक उपस्थित थे। निर्णायक मंडल में अंग्रेज़ी विभाग की विभागाध्यक्षा तनुप्रिया और हरगुण थे। स्कूल की प्रबंधक कमेटी ने छात्रों को बधाई दी और अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों के भीतर छिपे उनके विचारों का पता चलता है।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *