मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य

जालंधर (अरोड़ा) :- भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के निर्देशों के अनुसार, माननीय प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह के मार्गदर्शन में मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से SIR योजना के तहत “पोस्टर निर्माण गतिविधि” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी एवं स्वीप इंचार्ज प्रीत कंवल ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि वे निडर होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा या किसी भी प्रकार के लालच से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आकर्षक व प्रभावशाली पोस्टर तैयार किए। प्रतियोगिता का मूल्यांकन ऑटोमोबाइल विभाग के इंचार्ज गौरव शर्मा द्वारा किया गया तथा विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल सहित सभी फैकल्टी सदस्यों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर कपिल ओहरी, सुशील कुमार, शशि भूषण, गौरव शर्मा, प्रभु दयाल, गोकुल सिंह एवं मैडम नेहा उपस्थित रहे। नोडल अधिकारी मैडम प्रीत कंवल और विद्यार्थियों के संयुक्त प्रयासों से यह पोस्टर निर्माण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *