जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल महावीर मार्ग जालंधर ने सी.बी.एस.ई द्वारा घोषित 10वीं की परीक्षा में अपनी कर्मनिष्ठ, प्रतिभावान सुषमा पॉल बर्लिया (चेयरपर्सन, एपीजे एजुकेशन, को फाउंडर एंड चांसलर, एपीजे सत्य यूनिवर्सिटी, चेयरपर्सन एंड प्रेसिडेंट, एपीजे सत्य और स्वर्ण ग्रुप, चेयरपर्सन-एपीजे सत्य एजुकेशन रिसर्च फाऊंडेशन) के सकारात्मक और कुशल नेतृत्व और आशीर्वाद से एक बार फिर से सफलता का परचम लहराया। विद्यालय का यह परिणाम मुख्य पाँच विषयों को आधार बनाकर ही निकाला गया है, जो विद्यार्थियों की वास्तविक शैक्षणिक उपलब्धि को दर्शाता है। छात्रों ने प्रशंसनीय 100% उत्तीर्ण प्रतिशत अर्जित किया है। भावेश विज तथा विपुल सोनिक ने 98.4.%अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं निखिल सुरी और निकिता सहगल ने 98.2% ने दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा स्पर्श पुरी और अर्श पुरी 98 %अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे तथा स्कूल और अपने माता पिता का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों ने अपनी शानदार सफलता का श्रेय विद्यालय में सकारात्मक शिक्षा का माहौल, प्रधानाचार्य, अध्यापक और अपने माता-पिता को दिया है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल यशपाल शर्मा तथा वाइस प्रिंसिपल आरती शोरी भट् ने छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल के विद्यार्थियों ने इस बार फिर से यह सिद्ध किया है कि संकल्प और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इन छात्रों की सफलता न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है।
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera