एपीजे स्कूल मॉडल टाउन के विद्यार्थियों ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल के छात्रों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं परीक्षा में अद्भुत प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को सिद्ध किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: शालीन कालरा (99.2%), आयुष जौहरी (98.8%), हिमांश गंभीर (98.6%) सिमरबीर कौर (98.6%)नक्षत्र भारतीय(98.4%) कृष्णनव महेंद्रु (98.4%) एपीजे एजुकेशन सोसाइटी की प्रेसिडेंट सुषमा पॉल बर्लिया जी के नेतृत्व में एपीजे स्कूल मॉडल टाऊन जालंधर में आयोजित 10वीं की परीक्षा में विद्यार्थियों ने शानदार सफलता प्राप्त की ।विद्यालय के 10 मेधावी छात्रों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।परीक्षा परिणामों में छात्रों की मेहनत, शिक्षकों की निष्ठा और अभिभावकों के सहयोग की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी।प्रधानाचार्य डॉक्टर राजेश चंदेल जी ने इस अवसर पर छात्रों को बधाई देते हुए कहा, “हमारे विद्यार्थियों ने जिस समर्पण और अनुशासन के साथ तैयारी की, वह प्रशंसनीय है। यह सफलता न केवल उनके लिए बल्कि सम्पूर्ण विद्यालय समुदाय के लिए गर्व का विषय है।”विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यह परिणाम उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था और
निरंतर मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास के अपने लक्ष्य की दिशा में अग्रसर रहेगा।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *