भारत रत्न बाबा साहिब डॉ भीम राव अंबेडकर की 135वी जयंती पर इम्प्लाईज यूनाइटेड फोरम के सदस्यों ने बाबा साहिब डॉ बी आर अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल मालाएँ भेंट कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पण किए

जालंधर/अरोड़ा- भारतीय संविधान के निर्माता,दलितों ,शोषितों ,वंचितों एवं महिलाओं के मुक्तिदाता,अखंड स्वर्णिम भारत के शिल्पकार,स्वतंत्रता,समानता,बंधुत्व के पैरोकार, ज्ञान के प्रतीक,भारत रत्न बाबा साहिब डॉ भीम राव अंबेडकर की 135वी जयंती पर इम्प्लाईज यूनाइटेड फोरम के सदस्यों ने अंबेडकर चौक में बाबा साहिब डॉ बी आर अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल मालाएँ भेंट कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पण किए l

इस अवसर पर फोरम के चेयरमैन डॉ आर एल बस्सन पूर्व सिविल सर्जन,प्रधान मदन लाल सीनियर मैनेजर सीबीआई,डॉ मदन यादव पूर्व आयुर्वेदिक ज़िला अधिकारी,होशियार सिंह पूर्व डिप्टी डीइओ,मास्टर रतन लाल कुंडल,गुरप्रशाद मैनेजर एसबीआई,परवीन रामदासिया मैनेजर इण्डियन बैंक, प्रभ दयाल मैनेजर एसबीआई,गुरदीप इण्डियन रेलवे,छोटू राम सिविल सप्लाई,कैप्टन सतपाल मीनिया, रविकुमार पंजाब पुलिस ,परमिंदर डालिया एसबीआई,चमनलाल पीएनबी,राजकुमार पीएनबी,मंगल दास एसबीआई आदि सदस्य उपस्थित रहे l Iइस अवसर पर फोरम के सदस्यों ने अपने कार्यालय और श्री गुरु रविदास मंदिर स्थित बाबा साहिब की प्रतिमा पर पुष्प भेंट कर श्रद्धा सुमन अर्पण किएl

Check Also

नितिन कोहली की मजबूत अगुवाई का असर: कांग्रेसी नेता सुमित शर्मा आम आदमी पार्टी में शामिल, जालंधर में आम आदमी पार्टी की बढ़ी राजनीतिक ताकत

शहीद उधम सिंह नगर स्थित नितिन कोहली के कार्यालय में कांग्रेस नेता सुमित शर्मा आम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *