डॉ. अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में चेतना मार्च का आयोजन, पूर्व सांसद सुशील रिंकू हुये शामिल

श्री गुरु रविदास मंदिर वेलफेयर सोसाइटी बूट मार्केट माडल हाउस द्वारा चेतना मार्च का आयोजन

डॉ. अंबेडकर जी के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और न्याय स्थापित होगा – रिंकू

जालंधर (अरोड़ा) :- डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में श्री गुरु रविदास मंदिर वेलफेयर सोसाइटी बूट मार्केट माडल हाउस द्वारा आज चेतना मार्च का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा साहेब के विचारों को याद किया और सामाजिक समानता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद और भाजपा नेता सुशील रिंकू शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर जी के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और न्याय स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा और जागरूकता को अपनाने की अपील की। इस दौरान सोसाइटी के पदाधिकारियों में रविंदर चौधरी (अध्यक्ष), राकेश कुमार (अध्यक्ष), सरवन आनंद (महासचिव), सुरेश कुमार (सचिव), राजू भटनागर (उपाध्यक्ष) और संजीवन लाल (कैशियर) भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। चेतना मार्च के दौरान लोगों ने सामाजिक एकता, भाईचारे और संविधान के प्रति सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और अंत में समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Check Also

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 13 जून 2026 तक चलेगा – उपायुक्त

जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों के सही उत्तर देकर सहयोग करें जिला निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *