पंजाब सरकार राज्य वासियों की उम्मीदों पर खरी उतरी : मोहिंदर भगत

कैबिनेट मंत्री ने ‘शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल’ मुहिम के तहत जालंधर वासियों के साथ किया सीधा संवाद
कहा, भगवंत मान सरकार ने राज्य को रंगला पंजाब बनाने के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए
मुहिम के तहत 16,000 रैलियां, जन सभाएं और नुक्कड़ मीटिंगें की जाएंगी, सरकार का रिपोर्ट कार्ड सीधा लोगों तक पहुंचाया जाएगा

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने ‘शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल ’ मुहिम के तहत आज जालंधर वासियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सूबे के लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरी है। वार्ड नंबर 51 में अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य के लोग पंजाब सरकार के चार सालों के ईमानदार, पारदर्शी और लोक-हितैषी शासन से बहुत खुश है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने न केवल राज्य के लोगों से किए एक-एक वादे पूरे किए है, बल्कि सूबे को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए ऐतिहासिक फैसले भी लिए है।


भगत ने कहा कि पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करते हुए जहां आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से जनता को मुफ्त गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई है, वहीं सूबे के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक के नकदरहित इलाज की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में भी बड़े सुधार किए गए है। आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में करोड़ों रुपये खर्च करके सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया गया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सूबे के 90 प्रतिशत परिवारों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली मिल रही है। किसानों के लिए पहली बार दिन में बिजली दी जा रही है और लाखों किसानों के खेतों तक नहरी पानी पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पारदर्शी ढंग से केवल मेरिट के आधार पर 65,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ‘मांवा-धीया सत्कार योजना’ लागू की गई है, जिसके तहत इस बजट में अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 1500 रुपये और जनरल वर्ग की महिलाओं के लिए 1000 रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली सहायता राशि बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी गई है।
भगत ने कहा कि राज्य को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने के लिए ‘युद्ध नशे के खिलाफ’ के तहत नशों के खिलाफ बड़े स्तर पर जंग छेड़ी गई है, जिसके तहत नशे के सौदागरों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया है। इसके अलावा नशे के जाल में फंस चुके युवाओं के पुनर्वास के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब विकास और खुशहाली की नई ऊंचाइयों को छुएगा। इस मौके पर भारी संख्या में लोगों ने पंजाब सरकार की नीतियों पर संतोष व्यक्त किया। भगत ने कहा कि भगवंत मान सरकार के चार साल पूरे होने पर शुरू की गई राज्य स्तरीय बड़ी जन आंदोलन ‘शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल साथ’ मुहिम के तहत 16,000 रैलियां, जन सभाएं और नुक्कड़ मीटिंगों के माध्यम से सरकार का रिपोर्ट कार्ड सीधा लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि इस मुहिम के तहत मंत्री, विधायक, चेयरमैन, सरपंच, पंच, एमसी, जिला प्रधान और पार्टी वॉलंटियर शामिल होंगे, जो सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर हर गांव, गली और घर-घर पहुंचेंगे।

Check Also

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने पिंगलवाड़ा मखदूम पुरा में किया सार्थक प्रोजेक्ट

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *