एपीजे कॉलेज के इंटीरियर डिज़ाइन विभाग ने लवली मार्बल्स एंड सैनिटेशन का एजुकेशनल विज़िट आयोजित किया

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स,जालंधर के इंटीरियर डिज़ाइन विभाग द्वारा लवली मार्बल्स एंड सैनिटेशन का एक एजुकेशनल विज़िट आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को इंटीरियर डेकोरेशन में इस्तेमाल होने वाले अलग-अलग मटीरियल के बारे में व्यवहारिक जानकारी देना था। विज़िट के दौरान, विद्यार्थियों को मार्बल, ग्रेनाइट, टाइल्स, सैनिटरी वेयर, मॉड्यूलर किचन और दूसरे मॉडर्न फिनिशिंग मटीरियल के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई। इस विज़िट से विद्यार्थियों को यह समझने में मदद मिली कि कौन सा मटीरियल कहाँ और कैसे इस्तेमाल होता है और आजकल इंटीरियर डेकोरेशन में कौन सी नई चीजों का इस्तेमाल हो रहा है। विज़िट के दौरान, विद्यार्थियों को एक्सपर्ट्स से बात करने का भी मौका मिला, जिससे उन्हें इंटीरियर डेकोरेशन के काम में इस्तेमाल होने वाली नई तकनीक के बारे में व्यवहारिक जानकारी मिली। इस विज़िट में कुल 35 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. नीरजा ढींगरा ने इस एजुकेशनल विज़िट की तारीफ़ करते हुए कहा कि इस तरह के विज़िट से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक वातावरण के बारे में भी जानकारी मिलती है और वे अपने विषय से ज़्यादा जुड़ पाते हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसी गतिविधियों का आयोजन करने की कोशिश करता रहता है। उन्होंने इस विज़िट का सफल आयोजन करने के लिए मैडम रजनी कुमार और मैडम हर्षिता अरोड़ा के प्रयासों की सराहना की।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *