Breaking News

ईद-उल-फितर के अवसर पर नितिन कोहली ने दिया भाईचारे और एकता का संदेश

जालंधर (अरोड़ा) :- मोहब्बत, अमन और भाईचारे के पवित्र त्योहार ईद-उल-फितर के अवसर पर जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने सभी मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नितिन कोहली विशेष रूप से अब्दुल बारी सलमानी (चेयरमैन, मुस्लिम डेवलपमेंट बोर्ड) के निवास स्थान पर पहुंचे और उनके साथ मिलकर ईद का त्योहार मनाया। दोनों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी और समाज में भाईचारे व सौहार्द को और मजबूत करने का संदेश दिया। इस दौरान नितिन कोहली ने कहा कि ईद का त्योहार हमें प्रेम, सहयोग और एकता का संदेश देता है और मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए प्रतिबद्ध हैं और आगे भी इसी तरह जनसेवा करते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में अमन, तरक्की और भाईचारे को बनाए रखने के लिए सभी का एकजुट होना बेहद जरूरी है। अंत में उन्होंने सभी को ईद की शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि यह पावन त्योहार हर घर में खुशियां, सुख-समृद्धि और उन्नति लेकर आए।

About admin

Check Also

आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के 14वें दीक्षांत समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान द्वारा 515 डिग्रियां एवं शैक्षणिक सम्मान प्रदान किए गए

मुख्यमंत्री मान ने शोध-आधारित पंजाब का आह्वान किया, “स्पार्क” अनुसंधान योजना का शुभारंभ किया जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *