Breaking News

एसओएसवीए के प्रतिनिधियों ने डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर के स्किल डेवलपमेंट सेंटर की सराहना की

जालंधर (अरोड़ा) :- डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर के स्किल डेवलपमेंट सेंटर को सामाजिक स्वैच्छिक कार्यवाही संस्था (एसओएसवीए) के विशिष्ट प्रतिनिधियों की मेज़बानी करने का गौरव प्राप्त हुआ। एसओएसवीए के सदस्य निदेशक डॉ. डी.के. वर्मा तथा कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती वर्षा ने केंद्र का दौरा किया और वहाँ संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कौशल-आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए संस्थान तथा समर्पित प्राध्यापकों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ उपप्राचार्य प्रो. कुँवर राजीव, उपप्राचार्य प्रो. सोनिका दानिया,डिप्टी रजिस्ट्रार प्रो. मनीष खन्ना, प्रो. शरद मनोचा, स्किल डेवलपमेंट सेंटर की समन्वयक डॉ. सीमा शर्मा तथा प्रो. पूजा शर्मा ने गर्मजोशी से किया।

डॉ. वर्मा तथा वर्षा ने त्वचा एवं केश देखभाल तथा वस्त्र कटाई एवं सिलाई पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे व्यावहारिक कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया तथा उनके कौशल, सृजनात्मकता और उत्साह की सराहना की। वे प्रशिक्षण की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के आत्मविश्वास से अत्यंत प्रभावित हुए।प्राचार्य डॉ. अनूप कुमार के कुशल नेतृत्व में स्किल डेवलपमेंट सेंटर निरंतर प्रगति कर रहा है। केंद्र कौशल-आधारित शिक्षा एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को सशक्त बनाने तथा उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत्त है।

About newsadmin

Check Also

आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के 14वें दीक्षांत समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान द्वारा 515 डिग्रियां एवं शैक्षणिक सम्मान प्रदान किए गए

मुख्यमंत्री मान ने शोध-आधारित पंजाब का आह्वान किया, “स्पार्क” अनुसंधान योजना का शुभारंभ किया जालंधर …