जालंधर (अरोड़ा) :-लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए ईंटरनेशनल के आह्वान फूड फार हंगर के अंतर्गत पूर्व प्रधान हरभजन सिंह सैनी की प्रेरणा से प्रधान प्रभजोत सिद्धू की अगुवाई में गुरुनानक मिशन हस्पताल में सभी पेशेंट व सभी आऐ हूए लोगों को फल, दुध, दलिया व भोजन करवाया। जॅयांट सैक्ट्री जगन नाथ सैनी ने इस प्रोजेक्ट में सहयोग किया। सिद्धू साहब ने बताया कि इस से पहले हमारे क्लब ने सिविल अस्पताल में सर्विस प्रोजेक्ट, पिंगलवाड़ा जरूरतमंद परिवारों को राशन, छात्रों को आर्थिक मदद, ब्लड डोनेशन कैंप बगैरह लगा कर लोगों की सेवा करते रहते हैं। मानवता की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं होती और लायंस क्लब जालंधर समाज व मानवता की सेवा के लिए हमेशा तात्पर्य रहता है। इस मौके पर सचिव परमजीत सैनी, जॉइंट सैकट्री जगन नाथ सैनी, लांयन गुरदीप सिंह ठुकराल, सेवा सिंह, हरबंस गगनेजा, कमल जैन, अमरजीत चड्डा, डी एस राना, मनिंदर सिंह, राजू, राकेश कुमार व अन्य सदस्य मौजूद थे।
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera