Breaking News

सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में छात्र विदाईगी पार्टी महफ़िल-ए-रुक्सत का आयोजन

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने अपने अंतिम वर्ष के छात्रों को विदाई देने के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया। जिसका आयोजन कॉलेज प्रिंसिपल डॉ अलका गुप्ता की देख रेख में हुआ। इस कार्यक्रम में निवर्तमान बैच की उपलब्धियों, दोस्ती और प्रतिभा का जश्न मनाया गया। यह एक यादगार अवसर था, जो मुस्कुराहट, भावनाओं और खुशियों से भरा हुआ था।

रंगारंग प्रस्तुतियों, भावपूर्ण भाषणों और छात्रों और शिक्षकों दोनों की उत्साही भागीदारी के साथ विदाई समारोह को जीवंत बना दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगितायों का आयोजन किया गया जिसमे रंगोली, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता थी जिसमे भिन्न छात्रों ने कहिब जीता इसके इलावा छात्रों ने गीत, मॉडलिंग, बॉलीवुड डांस, कोरियोग्राफी, भंगड़ा कर कार्यक्रम में चार-चाँद लगाए।

फेयरवेल के विजेताओं में मिस्टर फेयरवेल का ख़िताब अश्वनी को, मिस फेयरवेल का ख़िताब रिचा को, को मिला। प्रिंसिपल डॉ अलका गुप्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके प्रयासों के लिए संकाय और छात्रों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने छात्रों की कड़ी मेहनत की प्रशंसा की और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए ध्यान केंद्रित करने और आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *