Breaking News

लायंस क्लब जालंधर ने प्रयास स्कूल में दिए खाद्य पदार्थ

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान प्रभजोत सिंह सिद्धू की अगुवाई में प्रोजेक्ट फूड फार हंगर के तहत दिव्यांग बच्चों के स्कूल प्रयास में बच्चों को फल,स्वीट्स भेंट किए और दोपहर का भोजन करवाया।इस प्रोजेक्ट में सैक्ट्री लांयन परमजीत सिंह सैनी ने सहयोग किया। पूर्व प्रधान हरभजन सिंह सैनी ने बताया कि प्रयास स्कूल में बेसहारा करीब 35 बच्चे रहते हैं।इन सबको हम सभी की बहुत जरूरत है। इस समय देश,समाज की सेवा ही हमारा धर्म है, समाज में जरूरतमंद लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति करना ही हमारे क्लब का मुख्य उद्देश्य है। सभी लायंस सदस्यों ने सैक्ट्री परमजीत सैनी को उनके वेटे गुरवीर सैनी व साहिबवीर सैनी के जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर पूर्व प्रधान हरभजन सिंह सैनी, सैक्ट्री परमजीत सिंह सैनी, दमनजीत कौर, साहिबवीर सैनी, गुरवीर सिंह सैनी, ट्रेजियर कुलजीत सिंह, पीआरओ सुरेंद्र सिंह, जॅयांट सैकट्री जगन नाथ सैनी, खुुशपाल सिंह, रमेश कुमार कश्यप व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *