Breaking News

मोहन लाल उप्पल डी.ए.वी. कॉलेज, फगवाड़ा में एच.आई.वी./एड्स जागरूकता संबंधी पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

फगवाड़ा/अरोड़ा –
मोहन लाल उप्पल डी.ए.वी. कॉलेज, फगवाड़ा में एच.आई.वी./एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को इस बीमारी के बारे में जागरूक करना तथा समाज में मौजूद गलत धारणाओं से अवगत कराना था।

इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. किरणजीत रंधावा ने कहा कि ऐसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होती है। एड्स से जुड़े लोगों के साथ भेदभाव नहीं, बल्कि प्यार और सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सही जानकारी प्राप्त कर इस संबंध में फैली गलतफहमियों को दूर करने के लिए आगे आना चाहिए।
पोस्टर मेकिंग गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से जागरूकता, सावधानियां और समाज में फैल रहे भ्रमों के बारे में संदेश दिए।

विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच और कला का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रभावशाली पोस्टर तैयार किए और दर्शाया कि समय पर इलाज संभव है तथा मरीज लंबी और स्वस्थ जीवन जी सकता है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और संदेश दिया कि सही जानकारी और जागरूकता ही इस बीमारी को रोकने का सबसे बड़ा हथियार है। यह गतिविधि विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभदायक और प्रेरणादायक साबित हुई।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *