अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने मनाई अवार्ड नाइट

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में एक स्थानीय होटल में अवार्ड नाइट समारोह का आयोजन किया गया। गर्ग साहब ने सभी आए हुए सदस्यगण का स्वागत किया, अपनी वार्षिक अवॉर्ड नाइट में वर्ष भर की उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं के लिए सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा ने कहा कि अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ईंटरनेशनल, मल्टीपल व डिस्ट्रिक्ट में मैंबरशिप व कार्यशैली में प्रथम रहा। सीनियर वाइस प्रधान हर्षवर्धन शर्मा ने प्रधान पवन कुमार गर्ग की प्रसंसा करते हुए कहा कि इस वर्ष समाज के जरुरतमंदों के लिए रिकार्डतोड़ सराहनीय कार्य हूए हैं हम डिस्ट्रिक्ट गवर्नर को अपील करते है कि ईन्हें रीजन चेयरमैन बनाना चाहिए। क्लब के बेहतर प्रदर्शन करने वाले सदस्यों व सहयोगियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज सेवा में अग्रणी रहने वाले अलायंस सदस्यों का मनोबल बढ़ाना है। पूर्व प्रधान विजय शर्मा ने मंच का संचालन बाखूबी निभाया। नवनिर्वाचित प्रधान विनोद कुमार कौल ने सभी सदस्यगण व परिवारों का धन्यवाद किया। नंदनी गर्ग ने लेडीज को फन गेम्स व तंबोला खिलाया। सभी सदस्यगण ने फंक्शन में डांस, भंगड़ा व गिध्दा डालकर आनंद माना। इस अवसर पर पूर्व प्रधान केवल शर्मा, संजीव गंभीर, दया कृष्ण छाबड़ा, विजय शर्मा, सीनियर वाईस प्रधान हर्षवर्धन शर्मा, लोकेश बजाज, प्रथम लेडी कमलेश गर्ग, वीना शर्मा, निर्मला शर्मा, सुनीता शर्मा, सतविंदर कौर, नंदिनी गर्ग, संतोष वर्मा, भारती गुलाटी, निधि छाबड़ा, ट्रेजियर संजय भल्ला, पीआरओ सुरेंद्र हांडा, ऐली गुलजारी लाल गुप्ता, जयदेव मल्होत्रा, डाक्टर रोहित गुलाटी, ऐ के बहल, नरेंद्र शर्मा,डा दविंदर शर्मा, राकेश चावला, सेवा सिंह, समीर पुरी, राजेश वर्मा, अशोक कुमार मेहता, अमित गर्ग, रोशन लाल, परमजीत सिंह कंडा व अन्य सदस्य परिवार सहित उपस्थित हुए। फंक्शन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Check Also

ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਰੈੱਡ ਰਿਬਨ ਕਲੱਬ ਯੁਵਕ ਸੇਵਾਵਾਂ, ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਸਨਮਾਨਿਤ

ਜਲੰਧਰ (ਅਰੋੜਾ) :- ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਆਪਣੇ ਸਟਾਫ਼ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ, ਰਾਜ ਅਤੇ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *