मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य पर सेमिनार

जालंधर (अरोड़ा) :- मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में कॉलेज के रेड रिबन क्लब के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें श्री कंवरदीप सिंह भाटिया और मिस रूही ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं को दूर करने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने कंवरदीप सिंह भाटिया और मिस रूही का कॉलेज पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मानसिक स्वास्थ्य एक बड़ी चुनौती बन चुका है और विद्यार्थी चिंता तथा डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की झिझक नहीं होनी चाहिए और उन्हें अपने शिक्षकों के साथ खुलकर बातचीत करनी चाहिए। साथ ही किसी न किसी खेल गतिविधि में भाग लेना भी मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इस अवसर पर रेड रिबन क्लब के प्रोफेसर संदीप कुमार ने कहा कि मोबाइल का दुरुपयोग भी मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल रहा है। रेड रिबन क्लब के अध्यक्ष प्रोफेसर संदीप कुमार, जनरल सेक्रेटरी मेजर पंकज गुप्ता और जॉइंट सेक्रेटरी अभिषेक शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर कॉलेज के विभिन्न विभागों के विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *