मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर में सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर में एप्लाइड साइंस विभाग की प्रमुख मंजू मनचंदा के 37 वर्षों की लंबी और सराहनीय सेवा पूर्ण होने पर उनके सम्मान में एक भव्य सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगरूप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. जगरूप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मंजू मनचंदा ने अपनी 37 वर्षों की सेवा के दौरान बड़ी ईमानदारी, लगन और समर्पण भावना से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है और कॉलेज की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने मैडम मंजू को “बेस्ट टीचर” का खिताब देते हुए उन्हें अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्टाफ द्वारा तैयार की गई मैडम मंजू के जीवन और कार्यों पर आधारित एक फिल्म भी दिखाई गई। इस अवसर पर मंजू मनचंदा के पारिवारिक सदस्यों सहित कॉलेज के समस्त स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से डॉ. संजय बंसल, डॉ. राजीव भाटिया, रिचा अरोड़ा, प्रिंस मदान, त्रिलोक सिंह, सुशील कुमार, प्रीत कंवल और विक्रमजीत सिंह ने मैडम मंजू के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।

इस दौरान प्राचार्य डॉ. जगरूप सिंह और विभिन्न विभागों के स्टाफ द्वारा मंजू मनचंदा को स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। मंजू मनचंदा द्वारा कॉलेज को 31,000 रुपये तथा 10 दीवार घड़ियाँ भेंट की गईं। अंत में मैडम मंजू ने सभी का धन्यवाद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। समारोह का प्रबंध एप्लाइड साइंस विभाग के स्टाफ अंकुश शर्मा, कमल कांत, मैडम अंजू, मैडम प्रतिभा, मैडम रिया, मैडम अपर्णा, मैडम रेनू, शिवेश और पत द्वारा बहुत ही सुव्यवस्थित तरीके से किया गया। इस दौरान मैडम प्रतिभा और रिया ने मंच का सफल संचालन किया। समारोह बहुत ही सुखद और यादगार वातावरण में संपन्न हुआ।

Check Also

एच.एम.वी. के कॉमर्स क्लब ने AI: ट्रांसफॉर्मिंग कॉमर्स एंड मैनेजमेंट पर इंटर-क्लास कॉम्पिटिशन आयोजित किया

जालंधर (अरोड़ा) :- प्राचार्या डॉ. एकता खोसला के कुशल नेतृत्व में हंसराज महिला महाविद्यालय के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *