Breaking News

सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने पिंगला घर के विशेष बच्चों के साथ मनाई फूलों की होली

आईए रंगों के इस त्योहार में, दूरियों को मिटाकर एक-दूसरे के करीब आएं : वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप के वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने पिंगला घर के विशेष बच्चों व ग्रुप के विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों के साथ फूलों की होली मनाई। ग्रुप हर वर्ष इन विशेष बच्चों के साथ खुशी के पल मनाता है, ताकि ग्रुप से जुड़े विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों, प्रबंधन व समाज में एक नई सोच पैदा हो सके।

इस अवसर पर ग्रुप वाइस चेयरपर्सन ने सभी बच्चों का मुंह मीठा करवाया व फल वितरित करने के बाद बच्चों को ऑर्गेनिक रंगों से टीका लगाया, जिससे उन बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने सभी को होली की बधाई दी व भगवान के आगे नतमस्तक होकर इन बच्चों के लिए प्रार्थना की और कहा कि ये भगवान के विशेष बच्चे हैं, और इन्हें भी खुशियां बांटने का हक है, हमें अपने जीवन के कुछ पल इनके साथ बिताने चाहिए।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *