एपीजे रिदम किंडरवर्ल्ड, मॉडल टाउन, जालंधर में 21 फरवरी 2026 को ‘कॉसप्ले – ए फैंसी ड्रेस एंड टैलेंट शो’ आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे एजुकेशन सोसाइटी की प्रेसिडेंट सुषमा पॉल बर्लिया जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में ‘कॉसप्ले – ए फैंसी ड्रेस एंड टैलेंट शो’ यादगार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विषय “ट्रैश टू ट्रेज़र” था, जिसके अंतर्गत बच्चों और उनकी माताओं ने अनुपयोगी वस्तुओं से आकर्षक व रचनात्मक परिधान तैयार कर प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एकल नृत्य, गीत, कहानी-कथन आदि विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। अभिभावकों के सहयोग से तैयार किए गए परिधानों की महत्ता को बच्चों ने बड़े हर्ष और गर्व के साथ समझाया।

उनकी रचनात्मकता, प्रभावशाली अभिव्यक्ति, मनमोहक प्रस्तुति और असीम कल्पनाशक्ति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं, जिनमें से प्रत्येक समूह से 5 श्रेष्ठ प्रस्तुतियों को पदक प्रदान किए गए। पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में निवृति, अविराज महाजन, कियांशा बुधिराजा, कृषिव सहगल, मानन्या, मानविका कोहली, कनिका खन्ना, रैना राव, ओमिशा तथा महरीन शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ मिकी वर्मा विभागाध्यक्ष (नृत्य विभाग), एपीजे फाइनर्टस ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर राजेश कुमार चंदेल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा विजेताओं को बधाई दी।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *