व्यापारी और उद्योग पंजाब की अर्थव्यवस्था की रीढ़, हर जायज़ समस्या का समयबद्ध समाधान होगा: नितिन कोहली

जालंधर में पंजाब ट्रेड विंग की महत्वपूर्ण बैठक, प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा

जालंधर/अरोड़ा: -जालंधर में पंजाब ट्रेड विंग की ओर से एक विशेष एवं महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में व्यापार जगत से जुड़े अनेक प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए अपने मुद्दे खुलकर रखे।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और जालंधर सेंट्रल हल्का इंचार्ज, नितिन कोहली ने विशेष रूप से शिरकत करते हुए व्यापारियों को संबोधित किया। बैठक में जिला प्रधान इंदरवंश चड्ढा, स्टेट मेंबर रिकी मनोचा, जालंधर के मेयर वनीत धीर तथा राजविंदर थायरा सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही प्रशासन की ओर से डी.ई.टी.सी. दलबीर राज कौर, अतिरिक्त उपायुक्त अमनइंदर कौर बराड़, सुखविंदर सिंह तथा एस.पी. हेडक्वार्टर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

अपने संबोधन में नितिन कोहली ने कहा कि व्यापारी वर्ग किसी भी शहर और राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार और पार्टी व्यापारियों के अधिकारों, सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि व्यापार और उद्योग का सशक्त होना प्रदेश की समृद्धि और रोजगार सृजन का आधार है।

बैठक के दौरान व्यापारियों ने लाइसेंस संबंधी दिक्कतें, टैक्स से जुड़े मुद्दे, बुनियादी ढांचे की कमी तथा स्थानीय स्तर की प्रशासनिक समस्याएं प्रमुख रूप से उठाईं। नितिन कोहली ने प्रत्येक समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि इन सभी मुद्दों को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केवल समस्याएं बताना पर्याप्त नहीं, बल्कि उनके समाधान के लिए निरंतर फॉलोअप भी आवश्यक है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे संबंधित विभागों और अपने क्षेत्रीय प्रतिनिधियों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखें, ताकि समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण हो सके।

अंत में उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब ट्रेड विंग और पार्टी हमेशा व्यापारियों के साथ खड़ी रहेगी तथा उनकी हर जायज़ मांग को पूरा कराने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी। उन्होंने कहा कि व्यापारी हितों की रक्षा और उद्योगों के समग्र विकास के लिए सामूहिक प्रयास ही पंजाब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *