अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने पिंगलवाड़ा मखदूम पुरा में किय सार्थक प्रोजेक्ट

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में ईंटरनेशनल आह्वान फूड फॉर हंगर के तहत सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए पिंगलवाड़ा मखदूमपुरा जालंधर में फल, स्वीट्स भेंट किए और सभी को दोपहर का भोजन करवाया। इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर पूर्व प्रधान ऐली दया कृष्ण छाबड़ा ने सहयोग किया। छाबड़ा साहब ने बताया कि समर्पण क्लब प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में दीन दुखियों की आर्थिक तौर पर मदद, फूड फॉर हंगर के प्रोजेक्ट, दिव्यांग के बच्चों के स्कूल प्रयास, अपाहिज आश्रम, सजीविनी होम मॉडल टाउन, मदर टेरेसा होम, अंध विद्यालय और आंखों के ऑपरेशन जैसे सर्विस प्रोजेक्ट लगातार कर रहे हैं, वो काबिले तारीफ है सचिव अशोक बजाज ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर सचिव अशोक बजाज, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, जिला पीआरओ ई मीडिया जगन नाथ सैनी, ट्रेजियर संजय भल्ला, पीआरओ सुरेंद्र हांडा, सीनियर सदस्य ऐम ऐल गुप्ता, ऐ के बहल, जयदेव मल्होत्रा, अशोक कुमार मेहता, दीपक कौड़ा व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *