दर्शन अकादमी जालंधर में प्यार और दयालुता सप्ताह मनाया गया

जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शन अकादमी जालंधर में परम संत कृपाल सिंह जी महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में किरपाल वीक ऑफ लविंग एंड काइंडनेस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियाँ संपन्न हुईं, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में प्रेम, करुणा तथा सेवा भाव का संदेश फैलाना था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा शबद गायन से हुई, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक और भावपूर्ण बना दिया। इसके पश्चात शिक्षकों ने संत किरपाल सिंह जी महाराज के जीवन और उनके उपदेशों पर प्रेरणादायी भाषण प्रस्तुत किए।

विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर रैली का आयोजन किया, जिसमें प्रेम और करुणा के संदेश के साथ समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया। सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत विद्यालय द्वारा जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरण किया गया, जिससे सेवा और सहयोग की भावना को बल मिला। विद्यालय के प्राचार्य दिनेश सिंह जी ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों को हार्दिक बधाई दी तथा कहा कि संत किरपाल सिंह जी महाराज का जीवन हमें प्रेम, दया और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *