कैबिनेट मंत्री ने के.पी.नगर की पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का रखा नींव पत्थर

6.5 लाख रुपये की लागत से पार्क के सौंदर्यीकरण के कार्य को किया जाएगा पूरा

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी, रक्षा सेवाएं कल्याण तथा बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने आज मॉडल हाउस के के.पी.नगर में 6.5 लाख रुपये की लागत से पार्क के सौंदर्यीकरण के कार्य का नींव पत्थर रखा । इस मौके पर उनके साथ मेयर नगर निगम वनीत धीर भी मौजूद थे। पार्क के सौंदर्यीकरण का नींव पत्थर रखने के बाद लोगों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पार्क के सौंदर्यीकरण और इसके बुनियादी ढांचे में और सुधार होने से लोगों को पार्क में सुबह तथा शाम की सैर करने के अलावा शारीरिक व्यायाम करने में और अधिक सुविधा मिलेगी। कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री, पंजाब सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार द्वारा जालंधर शहर के सर्वांगीण विकास की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में किए जा रहे विकास कार्यों के कारण इसे एक नई दृष्टि मिल रही है, जिससे शहरवासियों को साफ-सुथरा तथा प्रदूषण मुक्त वातावरण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शहर में किए जाने वाले विकास कार्यों के लिए बड़े स्तर पर फंड जारी किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शहर को और अधिक खूबसूरत तथा बुनियादी ढांचे की दृष्टि से और मजबूत बनाने के लिए विकास कार्यों की शुरुआत की जाएगी और इसके लिए फंड की कोई कमी नहीं है। इस मौके पर मेयर वनीत धीर ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर को सुंदर बनाने के लिए लगातार गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर की पार्कों तथा चौकों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है जो शहर को और भी अधिक खूबसूरत दृष्टि प्रदान कर रहा है। इस मौके पर क्षेत्र निवासियों ने पंजाब सरकार द्वारा शहर को बुनियादी ढांचे की दृष्टि से मजबूत बनाने के लिए शुरू की गई पहलकदमियों की भरपूर प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि शहर का जो विकास उन्हें मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के समय देखने को मिल रहा है वह पहले कभी नहीं देखा गया।

Check Also

वायुसेना प्रमुख ने फॉरवर्ड एयरबेस पर मिग-29 यूपीजी पर ऑपरेशनल उड़ान भरी

दिल्ली (ब्यूरो) :- चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (CAS) ने आज एक फॉरवर्ड एयरबेस से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *