गवर्नमैंट कालेज ऑफ एजुकेशन लाडोवाली में आज मुफ्त मैगा कैंप आयोजित : रोहित भाटिया


जालंधर,(अरोड़ा ) : गवर्नमैंट काॅलेज ऑफ एजुकेशन लाडोवाली में आज काॅलज प्रशासन, हमसफर यूथ क्लब, कमल मल्टीस्पैशलिस्ट अस्पताल व सरब क्लीनिकल लैबोरेट्री धोगड़ी रोड की ओर से काॅलेज के विद्यियार्थियों व स्टाफ के लिए मुफ्त मैगा चैकअप कैंप आयोजित किया जाएगा।
जिसमें होनहार व माहिर डॉक्टरों के जरिए मुफ्त शुगर, बी.पी., ब्लड टैस्ट, आखों का चैकअप, स्त्रीयों के रोगों संबंधी मुफ्त जांच की जाएगी। कालेज प्रिंं. जगजीत कौर ने बताया कि कॉलेज व प्रशासन के अधीन हमसफर यूथ क्लब के सहियोग से मैगा कैंप आज सुबह 10.30 से शुरू होकर 1 बजे तक लगाया जाएगा। जिसमें काॅलेज के संबंधी कोई भी विद्यार्थी व अध्यापक उपरोक्त बताए गए टैस्टों की मुफ्त जांच करवा सकता है। जिसका कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।

हमसफर यूथ क्लब के अध्यक्ष रोहित भाटिया व डाएरैक्टर पूनम भाटिया ने बताया कि कमल मल्टीस्पैशलिस्ट अस्पताल के ऑनर व डायरैक्टर डॉ. अनुभव गुप्ता सम्पूर्ण बॉडी चैकअप, डॉ. अदीत्ती गुप्ता स्त्रीयों के रोगों के संबंधी जांच, डॉ. अमृतपाल सिंह आंखों और सरब कलीनिकल लैबोरेटरी के ऑनर सरबजीत सिंह साबी की ओर से खून व शुगर जांच संबंधी संपूर्ण चैकअप व टैस्ट नि:शुल्क किए जाएंगे।

About admin

Check Also

आम आदमी पार्टी ने गुरदीप सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, सनातन सेवा समिति के दोआबा जोन सचिव नियुक्त

जालंधर/अरोड़ा, 23 अक्टूबर: आम आदमी पार्टी पंजाब की ओर से संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *