के.एम.वी. में शुरू हुए एन.सी.सी. के 10 दिवसीय कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप

2 पी.बी. (जी.) बी.एन. एन.सी.सी., जालंधर के द्वारा कैडेट्स को मिलेगी ट्रेनिंग

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर में एन.सी.सी. के 10 दिवसीय कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप की सफलतापूर्वक शुरुआत की गई. 2 पी.बी.(जी) बी.न. एन.सी.सी., जालंधर के सहयोग से आयोजित हुए इस कैंप में जालंधर के 25 शैक्षणिक संस्थानों से 550 से भी अधिक एन.सी.सी. कैडेट्स ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. कैंप के उद्घाटन सत्र के दौरान संबोधित होते हुए विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने जहां सबसे पहले एन.सी.सी. के महत्व पर प्रकाश डाला वहीं साथ ही उन्होंने विशेष रूप से लड़कियों के द्वारा एन.सी.सी. को अपनी शिक्षा के साथ साथ चुनने के लिए शाबाशी भी दी. जीवन में अनुशासन की अहमियत पर बात करते हुए उन्होंने युवाओं में अनुशासन की भावना पर ज़ोर दिया ताकि देश के विकास में सभी के द्वारा बढ़-चढ़ कर योगदान दिया जा सके. इसके साथ ही उन्होंने सभी कैडेट्स को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने एवं इन्हें पूरा करने के लिए निरंतर लग्न एवं मेहनत के साथ आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया. कमांडिंग ऑफिसर 2 पी.बी. (जी.) बी.एन. एन.सी.सी. करनल मनिंदर सिंह सचदेव ने भी इस अवसर पर संबोधित होते हुए कैडेट्स का इस ट्रेनिंग कैंप में स्वागत किया और सभी को पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ ट्रेनिंग हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया. इसके साथ ही उन्होंने भारतीय डिफेंस सर्विसेज़ के बारे में बात करने के अलावा कैडेट्स को भारतीय फौज का हिस्सा बने की प्रक्रिया एवं लाभ के बारे में भी बताया. उल्लेखनीय है कि इस कैंप के दौरान कैडेट्स को विभिन्न सेशंस के अंतर्गत ड्रिल, वेपन ट्रेनिंग, मैप रीडिंग, कम्युनिकेशन स्किल्स, फर्स्ट एड आदि के बारे में व्यावहारिक रूप में बताने के साथ- साथ बी.ई.ई. तथा सी.ई.ई. सर्टिफिकेट हासिल करने के संबंध में भी जानकारी प्रदान की जाएगी. मैडम प्रिंसिपल ने इस सफल शुरुआत के लिए एन.सी.सी. विभाग की इंचार्ज श्रीमती सुफालिका एवं उनकी टीम के द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *