मेयर वर्ल्ड स्कूल में शिक्षाप्रद “हेरिटेज वॉक” का सफल आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- मेयर वर्ल्ड स्कूल, जालंधर द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से एक विशेष शिक्षाप्रद “हेरिटेज वॉक” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत से जोड़ना था।


कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे विद्यालय प्रांगण से हुई, जहाँ प्रतिभागियों को हेरिटेज वॉक के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इसके पश्चात् विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों को शहर और आसपास स्थित ऐतिहासिक स्थलों की सैर कराई गई।
मेयर गैलेक्सी से कक्षा तृतीय तक के विद्यार्थियों को वंडरलैंड ले जाया गया, जहाँ उन्होंने मनोरंजक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लिया।


कक्षा- छठीं को गोबिंदगढ़ किला, कक्षा – सातवीं को स्वर्ण मंदिर और जलियांवाला बाग, कक्षा -आठवीं को श्री आनंदपुर साहिब, कक्षा -नवमीं तथा दसवीं को वाघा बॉर्डर का भ्रमण करवाया गया।
इन ऐतिहासिक स्थलों पर विद्यार्थियों को इतिहास एवं संस्कृति विशेषज्ञों द्वारा उनके ऐतिहासिक महत्व, स्थापत्य कला और सांस्कृतिक योगदान की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और भारतीय संस्कृति एवं विरासत के प्रति सम्मान प्रकट किया।


विद्यालय की उपप्रधानाचार्या चारु त्रेहन ने कहा —“ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अपने शहर और देश की विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अत्यंत सहायक होते हैं। यह हेरिटेज वॉक न केवल एक शैक्षणिक अनुभव है, बल्कि बच्चों को अपने देश के इतिहास, वीरता और त्याग के वास्तविक अर्थ को समझने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करता है।”
विद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में देशभक्ति, एकता की भावना और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा जगाती हैं। मेयर वर्ल्ड स्कूल सदैव विद्यार्थियों को न केवल अकादमिक शिक्षा बल्कि जीवन मूल्यों एवं भारतीय विरासत से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *