दर्शन अकादमी, जालंधर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर विशेष आयोजन

जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शन अकादमी, जालंधर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर एक भव्य एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शुभ दिन पर विद्यालय परिसर में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक भावनाओं का सुंदर संगम देखने को मिला।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की पंजाबी अध्यापिका द्वारा गुरु नानक देव जी के जीवन और उनके विचारों पर एक संक्षिप्त एवं प्रेरणादायक भाषण से हुई। उन्होंने नाम जपो, किरत करो और वंड छको के सिद्धांत को सरल शब्दों में समझाते हुए विद्यार्थियों को गुरु जी की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। इसके पश्चात विद्यार्थियों के एक समूह ने भावपूर्ण स्वर में शबद उच्चा दर बाबे नानक दा का गायन किया, जिससे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। छोटे-छोटे विद्यार्थियों ने गुरु ग्रंथ साहिब जी की वाणी का पाठ कर सभी को भावविभोर कर दिया। उनकी मासूम आवाज़ों में छिपी श्रद्धा ने सभी उपस्थितजनों के हृदय को छू लिया। अंत में प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी ने सभी को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए गुरु नानक देव जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *