लायलपुर खालसा कालेज फॉर वुमन जालंधर की छात्राओं ने कियापुष्पा गुजराल साइंस सिटी का एक क्षेत्रीय सर्वेक्षण दौरा

जालंधर (अरोड़ा) :- एल के सी डब्ल्यू जालन्धर के जियोग्राफी और एन्वायरमेंट स्टडी विभाग के विद्यार्थियों ने क्षेत्रीय सर्वेक्षण के लिए पुष्पा गुजराल साईन्स सिटी का दौरा किया। लगभग 50 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण और इको सिस्टम कन्जरवेशन पर बहुमूल्य जानकारी प्राप्त की। इस दौरे का आयोजन और मार्गदर्शन सहायक प्रोफेसर पलकप्रीत कौर (जियोग्राफी एवं एनवायरमेंट साइंस विभाग) और सहायक प्रोफेसर कोमलप्रीत कौर (कंप्यूटर साइंस विभाग) ने किया। कॉलेज प्रिंसीपल डॉ. सरबजीत कौर राय ने इस सफल आयोजन के लिए स्टाफ सदस्यों की सराहना की।

Check Also

तीन डेविएट प्रोफेसरों को मिला पेटेंट एआई-संचालित वेयरेबल जो रीयल टाइम में तनाव का पता लगाता और राहत देता है

पेटेंट नंबर: 599238 | दिनांक: 14 अगस्त 2026 | पेटेंट अधिनियम, 1970 के अंतर्गत जालंधर/अरोड़ा: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *