Breaking News

एपीजे रिदम्स किंडरवर्ल्ड, मॉडल टाउन, जालंधर में डैज़लिंग दिवाली कार्यक्रम का भव्य आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे रिदम्स किंडरवर्ल्ड, मॉडल टाउन, जालंधर में डैज़लिंग दिवाली का जीवंत और उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने मिलकर हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। इस अवसर पर 94.3 माय एफएम की हेड सीमा सोनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपावली पूजन से हुआ, जिसके बाद बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं। तत्पश्चात, प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार चंदेल ने सभी को संबोधित किया। प्रसिद्ध आरजे सैंडी ने बच्चों व उनकी माताओं को अनेक रोचक खेलों और गतिविधियों में शामिल कर खूब मनोरंजन किया।

इन खेलों से हंसी-खुशी और पारिवारिक जुड़ाव के अविस्मरणीय पल देखने को मिले। इसके बाद एल.ए. म्यूज़िक एकेडमी के टीएनपी बैंड ने अपने संगीत से सभी को ऊर्जा से भर दिया। वहीं एक्सप्रेशन डांस फिटनेस एवं योगा स्टूडियो के कोरियोग्राफ़र्स ने बच्चों व माताओं को थिरकने के लिए प्रेरित किया जिसने दीपावली के उल्लास को और बढ़ा दिया।कार्यक्रम में लगे विभिन्न स्टॉल्स ने भी उत्सव को और रंगीन बना दिया। स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल्स, दीपावली की चमक बिखेरते ज्वेलरी स्टॉल्स, आकर्षक होम डेकोर और मनोरंजक खेलों के स्टॉल्स ने सभी का मन मोह लिया। यह आयोजन वास्तव में हंसी, पारिवारिक बंधन और उत्सव के रंगों से सराबोर एक यादगार अनुभव रहा। एपीजे एजुकेशन सोसायटी की अध्यक्षा सुषमा पॉल बर्लिया का मानना है कि सांस्कृतिक जागरूकता और जीवन मूल्यों का बीजारोपण बाल्यावस्था से ही होना चाहिए। दीपावली जैसे पर्व हमारे विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का एक सुंदर अवसर प्रदान करते हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार चंदेल जी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस उपलक्ष्य पर इंचार्ज रिदम्स निधि घई तथा सभी शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

भाजपा सरकार बनी तो 31 दिसंबर 2029 से पहले पंजाब होगा नशामुक्त : अमित शाह

पंजाब को नशामुक्त करने के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा : अमित शाहजालंधर में पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *