Breaking News

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के छात्रों की रोम रोम में बसा देश भक्ति का रंग

हमारा उद्देश्य देश को भ्रष्टाचार एवं नशा मुक्त बनाना है: चेयरमैन अनिल चोपड़ा

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन के कॉलेज कैंपस, नज़दीक एनआईटी में छात्रों द्वारा देश भक्ति के रंग में रंगते हुए 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य मेहमान ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा थे। जिनका स्वागत सभी कॉलेजों के डायरेक्टर्स, प्रिंसिपल्स, स्टाफ मेंबर्स और छात्रों ने तह दिल से किया।

मुख्य अतिथि अनिल चोपड़ा एवं संगीता चोपड़ा ने सभी डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल्स के साथ मिल कर कॉलेज कैंपस में तिरंगे झंडे को फहराया और ग्रुप के छात्रों द्वारा राष्ट्रीयगान गया गया। इस गतिविधि के बाद सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न कॉलेज शाखाओं के एनसीसी कैडेट्स , एनएसएस यूनिट्स एवं छात्रों के दस्ते ने मार्च पास्ट कर तिरंगे झंडे को सलामी दी। ग्रुप के स्कूल छात्रों ने चेहरे पर तिरंगा बना, देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के जीवन, संघर्ष, योगदान पर कोरियोग्राफी पेश कर उन्हें नमन किया।

इसके अलावा छात्रों ने देशभक्ति के गीत, फोक सांग, भंगड़ा ओर गिद्दे द्वारा पंजाबी संस्कृति की झलक पेश की। सभी ने तिरंगे को सलाम करते हुए हमेशा देश से प्यार करने और उसका मान बढ़ाने का प्रण लिया। इस मौके पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और देश को भ्रष्टाचार एवं नशा मुक्त बनाने का सन्देश देते हुए समूह छात्रों को देश की तरक्की में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया और अंत में इस शुभ अवसर पर ग्रुप द्वारा सभी का मुँह मीठा करवाया गया।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *