Breaking News

शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा ध्रुव तारे की तरह चमकता रहेगा स्व. शांता चोपड़ा जी का नाम

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन की संस्थापक स्व. शांता चोपड़ा की पुण्यतिथि कुष्ठ आश्रम में मनाई गई। इस अवसर पर सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज के प्रिंसीपल मनगिंद्र सिंह, स्टाफ मैंबर्स, स्कूल के छात्र उपस्थित थे। सभी ने मिलकर स्वर्गीय शांता चोपड़ा जी की प्रतिमा के आगे फूल मालाएं अर्पित कीं, उनको श्रद्धांजलि दी और उनको शत-शत नमन किया। वहीं पंडित जी द्वारा पूजा की गई और इसके उपरांत कुष्ठ आश्रम में रह रहे रोगियों के लिए लंगर का आयोजन किया गया। स्कूल छात्रों द्वारा हाथों से सभी को लंगर बांटा गया।

ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने बताया कि उनकी माता शांता चोपड़ा की शिक्षा के साथ-साथ हमेशा समाज के इस खास वर्ग के साथ खास सांत्वना रही है और समाज सेवा के लिए वह हमेशा तत्पर रही हैं। इसी कारण उनकी बरसी यहां मनाई जाती है ताकि उनकी सोच को बाकियों तक पहुंचा जा सकें। स्व. शांता चोपड़ा जी ने 1958 में एक स्कूल से शुरुआत की थी जो वृक्ष आज पूरे उत्तर भारत में अपनी 58 ब्रांचों को फैला चुका है।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *