राकेश राठौर ने साथियों सहित शीतल अंगुराल को उप-चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार बनने पर दी बधाई

जालंधर 18 जून (अरोड़ा) – जालंधर के पूर्व मेयर एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने आज अपने साथियों सहित शीतल अंगूराल को जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार बनने पर उनके निवास स्थान पर पहुंच कर उनका पुष्पित अभिनंदन किया जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी, भाजपा स्पोर्टस सैल के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, जिला सचिव अमित भाटिया, राजन शर्मा, एवं अन्य उपस्थित थे।इस मौके पर प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने शीतल अंगुराल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन चुकी है और जालंधर में भी भाजपा का आधार बहुत मजबूत है जिसका परिणाम 2024 के लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिला है और वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ता अपनी मेहनत के बलबूते पर शीतल अंगूराल को वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का विधायक बनाकर विधानसभा में भेजेंगे और 2027 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने की शुरुआत करेंगे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *