जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर की बी. वोकेशनल जर्नलिज्म एंड मीडिया सेमेस्टर 2 और 4 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पोजीशनें प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया। सेमेस्टर 2 में सम्पिता ने 8.46 सीजीपीए के साथ प्रथम स्थान, शाहिश्ता अली ने 8.17 सीजीपीए के साथ द्वितीय स्थान, सेमेस्टर 4 में परमप्रीत कौर ने 7.99 सीजीपीए के साथ प्रथम स्थान और मानसी ने 7.81 सीजीपीए के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. रमा शर्मा और सहायक प्रो. ज्योति सहगल और गायत्री भी उपस्थित थीं।
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera