लायंस क्लब जालंधर ने दिव्यांग बच्चों के स्कूल प्रयास में किया सार्थक प्रोजेक्ट

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान प्रभजोत सिंह सिद्धू की अगुवाई में प्रोजेक्ट फूड फार हंगर के तहत दिव्यांग बच्चों के स्कूल प्रयास में रसोई के लिए बाल्टियां, पतीले,चमचे, डौंगे बर्तन भेंट किए और बच्चों को चाकलेट ,चिप्स, फल, स्वीट्स वितरित किए और दोपहर का भोजन करवाया। इस प्रोजेक्ट में लांयन गुरदीप सिंह ठुकराल ने सहयोग किया। सिध्धू साहब ने बताया कि इस प्रयास स्कूल में तकरीबन 35 बच्चे रहते हैं। इन सबको हम सभी की बहुत जरूरत है। इस समय देश,समाज की सेवा ही हमारा धर्म है,समाज में जरूरतमंद लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति करना ही हमारे लायंस क्लब जालंधर का मुख्य उद्देश्य है। सैक्ट्री परमजीत सैनी ने सभी आऐ हूए सदस्यगण का धन्यवाद किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान मनीष चोपड़ा, सैक्ट्री परमजीत सिंह सैनी, ट्रेजियर कुलजीत सिंह, पीआरओ सुरेंद्र सिंह, जॅयांट सैकट्री जगन नाथ सैनी, लांयन हर्षवर्धन शर्मा, ऐ के बहल, खुुशपाल सिंह, गुरदीप सिंह ठुकराल, जसवंत सिंह, रमेश कुमार कश्यप व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Check Also

पीएम नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों से पश्चिम बंगाल में आया बदलाव – सुशील रिंकू

सुशासन, विकास और मजबूत नेतृत्व की नीतियों की जीत – रिंकूपश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *