चिराग पासवान ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री का कार्यभार संभाला

दिल्ली (ब्यूरो) :- चिराग पासवान ने आज नई दिल्ली स्थित पंचशील भवन में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री का पदभार ग्रहण किया। मंत्री चिराग पासवान का स्वागत सचिव अनीता प्रवीण ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया। कार्यभार संभालने के बाद चिराग पासवान ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वह मंत्रालय के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए अपना पूरा प्रयास करेंगे। पासवान ने मंत्रालय की सभी चल रही योजनाओं और भविष्य की योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और अधिकारियों को सरकार की 100 दिन की योजना को पूरा करने की दिशा में काम करने का निर्देश दिया। चिराग पासवान बिहार के हाजीपुर से सांसद हैं।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *