मेहरचंद पॉलिटेक्निक को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर मंत्री मोहिंदर भगत ने दी बधाई

मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर को पूरे भारत में बेस्ट पॉलिटेक्निक अवॉर्ड मिलने पर कैबिनेट मंत्री माननीय मोहिंदर भगत ने प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह को बधाई दी और कहा कि यह दूआबे और जालंधर शहर के लिए गर्व की बात है कि यहाँ के एक पॉलिटेक्निक कॉलेज को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है।

प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने मंत्री का मुँह मीठा करवाया और साथ ही बताया कि मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर के अलावा सिर्फ नचिमुथु पॉलिटेक्निक कॉलेज, पोलाची (तमिलनाडु) और जे.एस.एस. पॉलिटेक्निक कॉलेज, मैसूर (कर्नाटक) को यह अवॉर्ड मिला है।

मंत्री यह जानकर बहुत खुश हुए कि पंजाब में पहली बार किसी पॉलिटेक्निक कॉलेज को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह जानकारी जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री पंजाब और शिक्षा मंत्री पंजाब को दी जाएगी।

इस मौके पर कॉलेज के वर्कशॉप के सीनियर इंस्ट्रक्टर दुर्गेश जंडी भी उपस्थित थे।

Check Also

एपीजे स्कूल में दो दिवसीय फ्री डेंटल चेकअप कैंप आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल, महावीर कुमार, जालंधर में दो दिवसीय निःशुल्क डेंटल चेकअप कैंप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *