Breaking News

मेहरचंद पॉलिटेक्निक को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर मंत्री मोहिंदर भगत ने दी बधाई

मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर को पूरे भारत में बेस्ट पॉलिटेक्निक अवॉर्ड मिलने पर कैबिनेट मंत्री माननीय मोहिंदर भगत ने प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह को बधाई दी और कहा कि यह दूआबे और जालंधर शहर के लिए गर्व की बात है कि यहाँ के एक पॉलिटेक्निक कॉलेज को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है।

प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने मंत्री का मुँह मीठा करवाया और साथ ही बताया कि मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर के अलावा सिर्फ नचिमुथु पॉलिटेक्निक कॉलेज, पोलाची (तमिलनाडु) और जे.एस.एस. पॉलिटेक्निक कॉलेज, मैसूर (कर्नाटक) को यह अवॉर्ड मिला है।

मंत्री यह जानकर बहुत खुश हुए कि पंजाब में पहली बार किसी पॉलिटेक्निक कॉलेज को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह जानकारी जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री पंजाब और शिक्षा मंत्री पंजाब को दी जाएगी।

इस मौके पर कॉलेज के वर्कशॉप के सीनियर इंस्ट्रक्टर दुर्गेश जंडी भी उपस्थित थे।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *