अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने इस सप्ताह किए तीन सार्थक प्रोजेक्ट्स

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण सराहनीय कार्य कर रही है-गंभीर

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हूए प्रधान कुलविंदर फुल्ल की अगुवाई में इस सप्ताह अपाहिज आश्रम में नास्ता और शाम की चाय बिस्कुट स्वीट्स फल वितरित किए और आश्रम की गौशाला में गायों को चारा भी खिलाया।

इन सर्विस प्रोजेक्ट्स में ऐली आर के सेठ व अश्वनी नागपाल ने सहयोग किया। पूर्व प्रधान संजीव गंभीर ने बताया कि अलायंस क्लब जालंधर समर्पण प्रधान कुलविंदर फुल्ल की अध्यक्षता में आंखों के ऑपरेशन, अपाहिज आश्रम, पिंगलवाड़ा मखदूम पुरा में जरूरतमंद को राशन,जियो जिन्दगी सीनियर सिटिजन संस्था को कम्प्यूटर व कुष्ठ आश्रम व कैंट रेलवे-स्टेशन पर जल सेवा समिति को आर्थिक मदद देने जैसे थोड़े ही समय में बहुत ही सराहनीय कार्य किए हैं जो कि बहुत ही सराहनीय हैं इस मौके पर वी डी जी 2 ऐली एन के महेंद्रू, सचिव पी के गर्ग, रीजन चेयरमैन दया कृष्ण छाबड़ा,पूर्व प्रधान केवल शर्मा,संजीव गंभीर, आर के सेठ, अश्वनी नागपाल, मिसेज नागपाल, गुलजारी लाल गुप्ता,खुशपाल सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *