एचएमवी में महारानी अहिल्या बाई होलकर को दी थियेट्रिकल श्रद्दांजलि

जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के निर्देशन में क्षेत्रीय सामाजिक समरस्ता विभाग तथा संवाद थियेटर ग्रुप चंडीगढ़ के सहयोग से भारत की प्रसिद्ध ऐतिहासिक शख्सियत महारानी अहिल्या बाई होलकर को थियेट्रिकल श्रद्धांजलि दी गई। अपने लीडरशिप गुणों, बुद्धिमता व लोक कल्याण के लिए निरंतर समर्पण के कारण महारानी अहिल्या बाई की गिनती भारत की संवैधानिक व सांस्कृतिक शख्सियतों में की जाती है। प्रस्तुत किया गया नाटक मुकेश शर्मा द्वारा निर्देशित व रजनी बजाज द्वारा लिखित था जिसके माध्यम से महान रानी की प्रेरणादायक जीवन गाथा को प्रदर्शित किया गया।

समाज में उनके योगदान, उनकी आध्यात्मिक शक्ति व न्याय व शांति के लिए उनके द्वारा करवाए गए मंदिरों के पुर्ननिर्माण को बखूबी दर्शाया गया। इस अवसर पर एडीसीपी जालंधर आकर्षि जैन, आईपीएस एडीसीपी, क्षेत्रीय सामाजिक समरस्ता विभाग से प्रमोद, डॉ. मधुरिमा भगत, प्रवीण अंगरिश तथा रमेश शर्मा उपस्थित थे। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन, डॉ. नवरूप व डॉ. अंजना भाटिया ने अतिथियों का स्वागत किया तथा आयोजकों को बधाई दी कि उनके प्रयासों के कारण भारत का गौरवशाली इतिहास सामने आया है। सभी अतिथियों को पहचान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन के इंचार्ज अल्का व प्रोतिमा थे। पोलिटिकल साइंस व इतिहास विभाग की छात्राओं एवं एचएमवी कॉलेजिएट स्कूल की फैकल्टी ने इस नाटक को देखा व सराहा। यह समारोह भारत की महान सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्र में किया गया एक कभी न भूलने वाला क्षण बन गया।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *